28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब RSS की ये संस्था ऑन लाइन बेचेगी मोदी कुर्ता और गोमूत्र से बनी औषधियां

केंद्र प्रभारी घनश्यामदास गुप्ता ने बताया कि हम अपने शेड में गायों से मूत्र और गोबर इकट्ठा करते हैं और उसी से सभी सामान तैयार किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 5:42 PM IST

Modi Kurta

अब RSS की ये संस्था ऑन लाइन बेचेगी मोदी कुर्ता और गोमूत्र से बनी औषधियां

मथुरा। अब आप घर बैठे योगी और मोदी कट के कुर्ते पहन सकते हैं, इसके अलावा आप गोमूत्र और आयुर्वेदिक दवाई भी ऑनलाइन मंगा सकते हैं, यह सेवा अगले महीने शुरू हो जाएगी।

एक क्लिक से पाओ घर बैठे सामान

अभी तक ब्रांडेड कंपनियों के सामान के लिए युवा ऑनलाइन बुकिंग करते थे लेकिन अब मोदी और योगी कट के कुर्ते पायजामा के साथ-साथ गोमूत्र और आयुर्वेद से बनने वाला सामान भी आपको घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेगा। नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में बनने वाले कुर्ता पायजामा सहित 10 तरह के कपड़े बनाए जाते हैं। इसके अलावा गोमूत्र से कई तरह के आइटम तैयार किए जाते हैं जिन्हें पैकिंग के माध्यम से अपने सेंटर दिल्ली, देहरादून, पिथौरागढ़, ग्वालियर, भोपाल, जयपुर, कुरुक्षेत्र, कानपुर, इलाहाबाद आदि दर्जनों शहरों में भेजा जाता था। यहां पर मोदी और योगी कट के कुर्ते की अच्छी डिमांड थी।

दीनदयाल धाम उद्योग केंद्र के प्रभारी घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि उद्योग केंद्र में बनने वाले कपड़े और औषधि को ऑनलाइन बिक्री किया जाएगा। घनश्याम गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन अकाउंट खुल चुका है। थोड़ी कुछ कागज की कमी रह गई है वह एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी उसके बाद ऑनलाइन सामान बुक होने लग जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बात की डिमांड ग्राहकों द्वारा काफी दिन से की जा रही थी कि धाम के सेंटरों के साथ-साथ अब धाम में बनने वाला सामान देश विदेश में भी दिखने लगेगा। उन्होंने बताया कि हमारे यहां 15 रुपए से लेकर 520 रुपए तक का सामान मिलता है। जिसमें 10 तरह के कपड़े होते हैं। 30 आइटम गोमूत्र से बनते हैं। कपड़े और गोमूत्र से बनने वाले सामान के लिए क्षेत्र की बहनें काम करती हैं वर्तमान में 46 बहनें काम कर रही हैं। गर्मी के सीजन में 300 बहनें काम करती हैं।

गोशाला फार्मेसी में बनती हैं औषधि

गोशाला फार्मेसी के उत्पादों जैसे घनवती, एक टॉनिक युक्त काली मिर्च, मधुमेह और मोटापा के लिए तुलसी अर्क, कामधेनु में कोई सिंथेटिक उपयोग नहीं किया जाता है। घनश्यामदास गुप्ता ने बताया कि हम अपने शेड में गायों से मूत्र और गोबर इकट्ठा करते हैं और उसी से सभी सामान तैयार किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग