मथुरा

यूपी में 1.5 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बरामद, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तड प्रकाश सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि चोरी के 1,589 मोबाइल फोन बरामद किए गए और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2021, 2:01 PM IST
mathura_mobile.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक संयुक्त अभियान में पांच लोगों के पास से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के लगभग 1,589 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन को गुरुवार रात को अंजाम दिया गया। फोन उन 8,990 फोनों में से था, जिसे अक्टूबर की शुरूआत में उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा पर एक ट्रक से लूट लिया गया था। इन मोबाइल फोनों को नोएडा की एक फैक्ट्री से बेंगलुरू भेजा जा रहा था।

पुलिस के अनुसार दो वाहनों में सवार आरोपियों को फराह थाना क्षेत्र के रायपुरा जाट अंडरपास के पास उस समय रोका गया, जब वे लूटे गए मोबाइल फोन को ठिकाने लगाने के लिए आगरा की ओर जा रहे थे।

एक गुप्त सूचना पर फराह पुलिस स्टेशन, सर्विलांस, स्वाट, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तड प्रकाश सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि चोरी के 1,589 मोबाइल फोन बरामद किए गए और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद फोन की कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।

आरोपियों की पहचान मथुरा के राहुल उर्फ आमिर खान और हरियाणा के नूंह जिले के शाहिद, अजहरुद्दीन, समीर और अजमल के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले आठ आरोपियों के पास से 11.3 लाख रुपये मूल्य के 113 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

Published on:
Also Read
View All