मथुरा

शादी समारोह से लौट रहे तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

थाना महावन क्षेत्र में बलदेव-राया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार तीनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 10:52 AM IST
शादी समारोह से लौट रहे तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो
शादी समारोह से लौट रहे तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मथुरा। शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन घरों के चिराग बुझ जाने से गांव में मातम छा गया।

मौके पर ही मौत
घटना सोमवार आधी रात की है। सड़क दुर्घटना थाना महावन क्षेत्र में बलदेव-राया मार्ग पर हुई। हाथकौली गांव निवासी तीन किशोर बाइक पर सवार थे। वे शादी समारोह से अपने गांव हाथकौली लौट रहे थे। बलदेव-राया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात्रि में ही तीनों को निकटस्थ अस्पताल ले गई। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इनकी हुई मौत
कान्हा (16 वर्षीय) पुत्र राजेन्द्र सिंह, सूर्या (15 वर्षीय) पुत्र योगेंद्र सिंह उम्र लगभग 15 वर्ष, शैलेन्द्र (16 वर्षीय) पुत्र महाराज सिंह सभी निवासी गांव हथकौली (थाना बल्देव, मथुरा)

Updated on:
21 Jan 2020, 10:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला