8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAA के समर्थन में 23 जनवरी की रैली में जेपी नड्डा के साथ तीन और नेता आ रहे, देखें वीडियो

-योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य भी आ रहे हैं -नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में होने वाली रैली को सफल बनाने की कामना
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 20 Jan 2020, 7:29 PM IST

आगरा। कोठी मीना बाजार मैदान पर 23 जनवरी को नागरिकता संषोधन कानून के समर्थन में होने वाली जनजागरण रैली को निर्विघ्न सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर भूमि पूजन पंडित वेद प्रकाश प्रचेता ने सम्पन्न कराया। रैली की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इसमें बृजक्षेत्र के 5 जिलों की 19 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता और समर्थक भाग लेने के लिए आयेंगे। इसके साथ ही वाहन पार्किंग स्थल तय कर दिए गए हैं।

ये नेता आ रहे

रैली संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली जनजागरण रैली ऐतिहासिक होगी। जनजागरण रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्बोधित करने आ रहे हैं ।

नागरिकता मिलेगी

भाजपा बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जायेगी, बल्कि उन लोगों को भारत में नागरिकता मिलेगी, जो पाकिस्तान, बांगलादेश, अफगानिस्तान में वहाँ के बहुसंख्यक समाज द्वारा धार्मिक आधार पर पीड़ित लोगों को नागरिकता दी जायेगी ।

उल्लेखनीय उपस्थित

भूमिपूजन के दौरान बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, रैली संयोजक शिवशंकर शर्मा एवं बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, हेमेन्द्र शर्मा, अरुण पाराशर, सुनील शर्मा, प्रदीप भाटी, महापौर नवीन जैन, राज्यमंत्री डॉ. जी0एस0 धर्मेश, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, रामप्रताप सिंह चैहान, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर, जितेन्द्र वर्मा, प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर, पूर्व सांसद बाबूलाल, प्रभुदयाल कठेरिया, बबिता सिंह चौहान, डॉ. रामबाबू हरित, छोटेलाल वर्मा, निर्मला दीक्षित, ओमप्रकाश सागर, मनोज राघव, हेमन्त भोजवानी, उमाशंकर माहौर, रामकुमार शर्मा, अशफाक सैफी, अशोक पिप्पल, मनीष गौतम, गौरव राजावत, सहदेव शर्मा, सोनू चौधरी, दीपक ढल, प्रशान्त पौनिया, ललित चतुर्वेदी, नवल तिवारी, राजकुमार गुप्ता, मुनेन्द्र जादौन, आर0के0 सिंह राघव, ओमप्रकाश चलनी वाले, प्रकाश राजपूत, महेश शर्मा, मधुसूदन षर्मा, कोमल सिंह सिकरवार, निशान्त चतुर्वेदी, मोहन सिंह लोधी, राधा किशन लवानिया, भूपेन्द्र ठाकुर, आशीष पाराशर, राहुल चैधरी, मुकुल गर्ग, विजय भदौरिया, अरविन्द पाराशर, मुकेश पालीवाल, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, अभिषेक लोधी, सुनील राजपूत, हरिओम शर्मा, सुधीर गोयल, इन्दू जादौन, हेमा चौहान, प्रवीण राजावत, रंजना सिंह पवार, दीपिका लाल, ज्येाति कश्यप, सोमा सिंह, शशि गुप्ता, राधा शर्मा, मनमोहन कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता मोन्टी, रैली मीडिया समन्वयक के0के0 भारद्वाज, राजकुमार पथिक, बॉबी वर्मा, सुमित उपाध्याय, विपिन सर्मा, आदि मौजूद रहे ।

वाहन पार्किंग के स्थल तय

पार्किंग व्यवस्था प्रमुख राजृश कठेरिया ने बताया बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, की ओर से आने वाली बसों की पार्किंग जी0आई0सी0 मैदान पचकुंइया एवं आगरा कॉलेज मैदान, एम0जी0 रोड पर की गयी है। मथुरा, फतेहपुरसीकरी की ओर से आने वाली बसें साकेत कॉलोनी एवं शिवाजी नगर में पार्क की जायेंगी । मंच के पीछे वीवीआईपी, वीआईपी कारों की पार्किंग रहेगी। शेष कारों की पार्किंग तहसील रोड, अशोक नगर, अग्रसेन भवन के पीछे नॉर्मल स्कूल पर की जायेगृ । दोपहिया वाहनों को जी0आई0सी0 के सामने छात्रावास के पीछे पार्क किया जायेगा। सभी विधानसभाओें और जिले के प्रमुखों को वाहन पार्किंग के स्थलों की सूचना दे दी गयी है, ताकि आने-जाने में कोई परेशीनी न हो। पार्किंग व्यवस्था में राजेश कठेरिया, दीपक अग्रवाल, पार्षद वरुण पाराशर, सूरज शर्मा, अनिल चैधरी, पप्पू कुशवाहा, नानू बघेल, श्रवण कश्यप, हिमांशु मिश्रा आदि को जिम्मेदारी दी गयी है ।