मथुरा

Radha Ashtami 2021: राधाष्टमी महोत्सव तैयारियों में जुटा प्रशासन, कोरोना नियमों का होगा पालन

Radha Ashtami 2021: आगामी 13 और 14 सितंबर को बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। राधा जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बरसाना आते है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2021, 5:25 PM IST
mathura_radha.jpg

Radha Ashtami 2021: यूपी के मथुरा शहर के बरसाना में नटखट कान्हा के जन्मोत्सव के पंद्रह दिन बाद उनकी आल्हादिनी शक्ति राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। राधाष्टमी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम व सीओ गोवर्धन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु

आगामी 13 और 14 सितंबर को बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। राधा जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बरसाना आते है। बरसाना कस्बे के नगर पंचायत सभागार कक्ष में एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव व सीओ गोवर्धन धर्मेंद्र चौहान ने राधाष्टमी महोत्सव को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था व पार्किंग स्थलों पर चर्चा हुई। वहीं प्रियाकुंड, गहवरवन कुंड, बृषभान कुंड की बेरिकेड्स, परिक्रमा मार्ग में सफाई व प्रकाश की व्यवस्था पर जोर दिया।

राधा जन्म के लाइव दर्शन कराएगा प्रशासन

वहीं बिना प्रशासन के अनुमति के मेला क्षेत्र में कोई भंडारा नहीं लगेगा। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए बिना मास्क के किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं टुकड़ियों में श्रद्धालुओं का प्रवेश मंदिर में होगा। जिससे कोविड के नियमों का पालन हो सके। मंदिर में भीड़ का दबाव न बने इसके लिए सूचना विभाग द्वारा राधा जन्म के लाइव दर्शन श्रद्धालुओं को कराये जाएंगे।

BY: Niramal Rajpoot

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला