31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में मौलवी ने पढ़वाया निकाह, सलाखों के पीछे से बोला युवक- कबूल है

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रामसंजीवन का कहना है कि लड़की के परिजनों की तरफ से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। रात थाने में दोनों का निकाह कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Sep 2021, 5:02 PM IST

nikaah.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाडी गेट थाने में गजब का नजारा देखा गया। मौलवी ने थाने में निकाह पढ़वाया तो हवालात में बंद युवक ने तीन बार 'कबूल है, कबूल है, कबूल है' बोलकर युवती को स्वीकार किया। थाने में हुए इस निकाह के गवाह इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी भी बने।

यह भी पढ़ें : महिला दिनभर गलियों में घूमकर करती थी रेकी, गैंग रात में करता था चोरी

काफी दिनों से दोनों में चल रहा था प्रेम-प्रसंग

फतेहउल्लापुर गांव की रहने वाली युवती का साकिब नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही जगह के रहने वाले थे। इसलिए उनका अक्सर मिलना-जुलना और एक दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। लड़की के परिजनों को शक हुआ तो लड़की पर घर से निकलने पर रोक लगा दी थी। साथ में यह धमकी भी दी थी कि यदि साकिब ने उससे रिश्ता नहीं तोड़ा तो उसे जिंदगी से हाथ धोना पड़ सकता है। रात साकिब अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। जहां प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। लेकिन साकिब दीवार फांदकर भाग निकला। इस पर युवती के परिजनों ने साकिब के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने साकिब को गिरफ्तार कर लिया।

निकाह करे या फिर जेल जाए

रात लिसाड़ीगेट थाने में युवती और युवक के परिजन भी पहुंच गए। जहां युवती के परिजनों ने पुलिस के सामने कहा कि रात में छिपकर हमारी बेटी से मिलता था। अब तो जिंदगी भर साथ रखने के लिए निकाह करे या फिर जेल जाए। साकिब की उम्र 22 साल है। ऐसे में साकिब के परिजनों ने भी समझाया की वह क्या चाहता है। साकिब ने साफ कह दिया कि वह युवती से प्यार करता है, दोनों एक साथ रहेंगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में निकाह के लिए सहमति बनी। पंचायत के बाद पुलिस ने थाने में मौलवी को बुलाया और दोनों का निकाह पढ़वा दिया।

आपसी सहमती से कराया गया निकाह-इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रामसंजीवन का कहना है कि लड़की के परिजनों की तरफ से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। रात थाने में दोनों का निकाह कराया गया है। इसमें पांच लोगों को गवाह बनाया गया है। दोनों पक्ष आपस में सहमत हैं। जिसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट से छुटेगा युवक- इंस्पेक्टर

लिसाड़ीगेट पुलिस ने युवती से निकाह के बाद भी साकिब को नहीं छोड़ा। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रामसंजीवन का कहना है कि मुकदमा दुष्कर्म का है। ऐसे में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट के बयान के आधार पर आरोपी को रिहा करा दिया जाएगा।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : ATS Commando Center: सीएम योगी करेंगे एटीएस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास, विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर किया आग्रह

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश