31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ATS Commando Center: सीएम योगी करेंगे एटीएस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास, विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर किया आग्रह

CMATS Commando Center: देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर की स्थापना की घोषणा के बाद जिले में तैनात एटीएस व स्थानीय प्रशासन की टीम ने संबंधित जमीन का मुआयना किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Sep 2021, 2:31 PM IST

kunwar_meet_cm.jpg

ATS Commando Center: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में प्रस्तावित एटीएस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास सीएम योगी कर सकते हैं। इसके लिए देवबंद के विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें एटीएस सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति भी जता दी है। देवबंद के विधायक ने देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने के लिए भी अनुरोध करते हुए संबंधित साक्ष्य मुख्यमंत्री को सौंपे।

यह भी पढ़ें : Viral Fever In UP: तीसरी लहर की आशंका के बीच वायरल और डेंगू से तप रहा जिला

अधिकारियों ने किया जमीन का मुआयना

देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर की स्थापना की घोषणा के बाद जिले में तैनात एटीएस व स्थानीय प्रशासन की टीम ने संबंधित जमीन का मुआयना किया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जल्द इस जमीन पर साफ-सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा। रेलवे रोड़ पर पड़ी राजकीय पायलट वर्कशॉप की जमीन को शासन द्वारा एटीएस कमांडो सेंटर बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। यह माना जा रहा है कि जल्द ही एटीएस के आला अधिकारी देवबंद पहुंच उक्त स्थान का निरीक्षण करेंगे।

जल्द शुरू होगा जमीन के साफ-सफाई का काम

इसी कड़ी में एसडीएम राकेश कुमार सिंह एवं एटीएस के अधिकारी रेलवे रोड स्थित राजकीय पायलट वर्कशॉप की भूमि पर पहुंचे और निरीक्षण किया। फिलहाल उक्त जमीन पर पायलट वर्कशॉप की खंडहरनुमा बिल्डिंग स्थित है। साथ ही भूमि पर बरसात के पानी का जमाव बड़ी-बड़ी घास व झाड़िया उगी हुई है। जिसके चलते अधिकारियों ने जमीन की साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया।

जमीन के कागज और सीमांकन का एसडीएम ने दिया निर्देश

इस दौरान एसडीएम ने राजस्व विभाग को जमीन के कागज तैयार कराने और सीमांकन आदि कराने को निर्देशित किया। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि उक्त जमीन पर राजकीय पायलट वर्कशॉप की खंडरनुमा बिल्डिंग के मलबे की नीलामी एवं जल निकासी का प्रबंध करने के साथ ही साफ-सफाई कार्य कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही एटीएस के आलाधिकारी भी देवबंद पहुंच उक्त भूमि का निरीक्षण करेंगे। साथ ही भवन का नक्शा आदि बनाने की कवायद भी चल रही है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एटीएस के इंस्पेक्टर सुधीर उज्जवल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार यादव समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि भूमि का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। जल्द ही इस पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : गन्ना किसानों पर हुई चीनी मिलें मेहरबान, कर चुकी 84 प्रतिशत भुगतान