मथुरा

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की पार्टी मध्य प्रदेश में इन मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव

शिवराज सिंह चौहान के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सपने पर होगा प्रहार, देवकी नंदन ठाकुर ने बताई उनकी पार्टी की प्राथमिकताएं
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 12:50 PM IST
devki nandan
devki nandan

मथुरा। कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुके हैं। अखंड भारत मिशन से जुड़ने के लिए उन्होंने कुछ शर्ते रखी हैं। देवकी नंदन ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन, चुनाव लड़ाएंगे। मध्य प्रदेश में चुनाव के मुद्दे क्या क्या होंगे ये भी देवकी नंदन ठाकुर ने स्पष्ट कर दिया है।

सरकार को नहीं आई तीर्थ स्थलों की याद
मध्यप्रदेश की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया से अपने समर्थकों के साथ बात करते हुए कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार को पंद्रह साल बाद राम वन गमन पथ की याद आई है। पिछले पंद्रह सालों से मध्य प्रदेश में तीर्थ स्थलों की कोई चिंता नहीं हुई। मध्य प्रदेश में अगर अखंड भारत मिशन के तत्वाधान में वहां खड़े उम्मीदवारों को जनता अच्छे जनाधार और बहुमत से जिताती है तो आने वाले समय में मध्य प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव होगा। मध्य प्रदेश में स्कूल की शिक्षा और मन की शिक्षा पर बहुत बड़ा काम होने वाला है।

तीर्थ स्थान पर होगा काम
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में जितने भी तीर्थ स्थान हैं उन पर काम किए जाएंगे, जिससे तीर्थ में आने वाले लोगों को ये पता चले कि तीर्थ किसे कहते हैं। महाकाल जहां बैठे हो और जहां भगवान श्रीकृष्ण पढ़ने गए हों, वो बहुत बड़ा राज्य है। उन्होंने समर्थकों से बात करते हुए कहा कि ये कृष्ण ने तय किया है कि देवकी नंदन मध्य प्रदेश में आए। क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण भी मथुरा से मध्य प्रदेश में पढ़ने गए थे। उनकी पार्टी मध्यप्रदेश के विकास में, शिक्षा में, आध्यात्म में विशेष काम करेगी। वहीं जातिवाद की राजनीति से उपर उठकर ऐसा काम करेंगी, जिससे राजनीति में बहुत बदलाव हो। उन्होंने कहा कि अभी से अखंड भारत मिशन की सदस्यता लीजिए और चुनाव में जो जैसी भागीदारी कर सकता है उस स्तर से तैयारी करे।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर जल्द होगा विचार
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव लड़ेंगे अभी जल्द ही इस पर फैसला होगा। लेकिन, सभी कार्यकर्ता ग्राउंड रिपोर्ट दे दें। वहां 12 नवंबर को चुनाव है। इसलिए अपनी ग्राउंड रिपोर्ट जल्दी भेजे दें। राजस्थान में भी कुछ सीटों पर लड़ना ही है ये स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत मिशन एक मिशन है ये पार्टी का नाम नहीं है, कौन सी पार्टी होगी, चुनाव चिन्ह क्या होगा। इसके लिए अभी समय लगेगा। लेकिन, तैयारी अभी से कीजिए, समय कम है।

Updated on:
8 Oct 2018, 12:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला