3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी देवकी नंदन ठाकुर की पार्टी, इन्हें मिलेगी टिकट

अखंड भारत मिशन के तत्वावधान में उतरेंगे प्रत्याशी, पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह जल्द होगा घोषित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 8 Oct 2018, 11:38 AM IST

devaki nandan thakur

Big Breaking मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी देवकी नंदन ठाकुर की पार्टी, इन्हें मिलेगी टिकट

मथुरा। एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरुद्ध देवकी नंदन ठाकुर ने विगुल बजाया था। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिए तारीख घोषित हो चुकी है। इसके बाद अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकी नंदन ठाकुर ने बड़ा ऐलान किया है। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा है कि वे मध्यप्रदेश के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने ये बात अमेरिका से सोशल मीडिया के माध्यम से कही। देवकी नंदन ठाकुर के इस ऐलान के बाद तीन राज्यों की राजनीति में जबरदस्त गहमा गहमी शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश में ऐसे लड़ेंगे चुनाव
सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से रूबरू हुए कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे ये तय हो गया है। इस चुनाव में 70 प्रतिशत युवाओं को मौका मिलेगा। कई लोग बात करते हैं कि वोट कैसे मिलेंगे लोग पैसे, कपड़े और शराब लेकर मध्यप्रदेश में वोट देते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ये लड़ाई भारत के भविष्य की लड़ाई है। क्या हम ये चाहते हैं कि सिर्फ वोट की राजनीति हो। सरकार ऐसे ऐसे ऐक्ट बना दें जिसमें जातिवाद हो। मार काटने की बात हो, समाज इस इतना बंट जाए। क्या हम ये चाहते हैं, नहीं हम संस्कारवान है। इसके लिए हमें एकजुट होना होगा और देश के लिए सोचना होगा।

पर्चा और नाम दाखिल करने से पहले करना होगा ये काम
मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा और इसे सफल बनाया जाएगा। इस पर अभी से मंथन का दौर शुरू हो गया है। देवकी नंदन ठाकुर का अखंड भारत मिशन आज ग्वालियर में एक बैठक कर रहा है। जिसमें चुनाव के लिए कैंडीडेट्स पर चर्चा की जाएगी। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों के साथ जुड़ेंगे। ये चुनाव जनता का है समाज का है। हर व्यक्ति ईमानदारी से इस काम को समझें। चुनाव में दो महीने से भी कम का समय है। जब तक वे भारत आएंगे पर्चा और नाम दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। इसलिए पहले से ही चुनाव की तैयारी की जाएगी। लोग अपना इलेक्शन समझकर काम करें। जिसे लगता है बूथ स्तर पर काम कर सकता है वो इसकी तैयारी करे। जो सीट जीत सकता है वो इस पर काम शुरू कर दें। एक होकर हमें चुनाव लड़ना है। ये लड़ाई समाज की है देश के हित की है। देश में अब ऐसी राजनीति नहीं होगी, जो समाज में बंटवारे के नाम पर राजनीति करे। स्वार्थ छोड़कर देश और समाज की सेवा करनी होगी। एक बैनर के नीचे आ जाएं, हम सब मिल जाएं। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा पहले ही कह चुका हूं। उन्होंने हर मजहब के लोगों से कहा है कि अखंड भारत मिशन के झंडे के नीचे आकर चुनाव लड़ें।

ये लड़ सकते हैं चुनाव
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि ऐसे लोग चुनाव लड़ सकते हैं जो ईमानदार हो। क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोग चुनाव लड़ने से दूर रहें। मध्य प्रदेश के चुनाव की नजर पूरे देश पर रहेगी। देश के लिए ये चुनाव लड़ना है। जाति, व्यक्ति और पार्टी इनसे उपर उठकर चुनाव लड़ना है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश