3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के रोड शो धमाका, आग की लपटें देख सहमे राहुल- लाइव वीडियो

राहुल गांधी के रोड शो धमाका, आग की लपटें देख सहमे राहुल- लाइव वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 8 Oct 2018, 11:23 AM IST

राहुल गांधी

राहुल गांधी

जबलपुर। चुनावी दौरों और रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को नर्मदा पूजन के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी शंखनाद किया। उनकी रैली अभूतपूर्व बताई जा रही है। जिसके बाद भाजपा खेमे की नींद उड़ गई है। खासकर जबलपुर व महाकोशल क्षेत्र को लेकर भाजपा शिविर में चिंतन मनन होने लगा है। वहीं बड़े बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। शनिवार को राहुल गांधी के रोड शो के दौरान हुए गुब्बारा ब्लास्ट से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। कार्यकर्ताओं के जोश के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि वक्त रहते सबकुछ सामान्य हो गया है। अब मामला गृह मंत्रालय दिल्ली तक पहुंच गया है।

news facts

राहुल की सुरक्षा में चूक पर रिपोर्ट तलब
मॉडल रोड पर आरती के दौरान हीलियम भरे बैलून फूटने का मामला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के शनिवार को शहर में आयोजित रोड-शो के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ था, लेकिन जिस तरह से हीलियम भरे बैलून के गुच्छे फूट गए थे, उसे लेकर एसपीजी की रिपोर्ट पर गृहमंत्रालय ने रिपोर्ट तलब की है।

यह थी घटना-
राहुल गांधी का रोड-शो ब्लूम चौक से मॉडल रोड पर आगे बढ़ा तो जैन पेट्रोल पम्प के सामने लगे मंच के कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के रंगों वाला बैलून लेकर पहुंचे। इसी बीच एक कार्यकर्ता राहुल गांधी की आरती उतारने के लिए आगे बढ़ा। धक्का-मुक्की में आरती की लौ गुब्बारे को छू गई, जिससे तेज आवाज के साथ गुब्बारे फूट गए और लपटें निकलीं। वाहन पर मौजूद राहुल गांधी और सुरक्षा में सतर्क एसपीजी वाले भी सन्न रह गए। बाद में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हटाया।
राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर गृह मंत्रालय ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। एएसपी संजीव उइके ने बताया, मंच लगाने वाले, बैलून वाले और आरती करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता थे। सभी के बयान लिए गए हैं। पुलिस ने अपने तरफ से पूरी सतर्कता बरती थी। जांच के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है।