मथुरा

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिलाओं ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़

पुलिस के खिलाफ इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो इलाके के लोगों ने डीग गेट पहुंचकर जाम लगा दिया।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 9:21 PM IST
ruckus

मथुरा। थाना सदर क्षेत्र में यमुना में मंगलवार को मिली युवती की लाश के मामले में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने और 9 लोगों को नामजद कराने के बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने से नाराज मृतका के परिजनों ने थाना गोविन्द नगर का घेराव किया। पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने से गुस्साई महिलाओं ने थाने में घुसकर जमकर तोड़-फोड़ की। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कुर्सियों को तोड़ने के साथ ही वहां पड़ी मेज और पंखे भी तोड़ दिए। पुलिस के खिलाफ इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो इलाके के लोगों ने डीग गेट पहुंचकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक रविवार को घर से किताब लेने गई युवती अंजू का शव मंगलवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में यमुना में तैरता मिला था। युवती के परिजनों ने पड़ोस के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर करन, अशोक, मनीष, जीतू सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी हतयारोपियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज मृतका के परिजन बुधवार को थाना गोविन्दनगर पहुंच गए। यहां महिलाओं ने पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार ना करने की वजह पूछी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसके बाद मृतका के परिवार की महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंन थाने में रखी कुर्सी-मेजों में तोड़-फोड़ कर दी। महिलाओं का कहना था कि हत्यारे खुले में घूम रहे हैं और हम अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने आए लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। इतने पर भी मामला शांत नहीं हुआ और गुस्साए लोगों ने डीग गेट पहुंचकर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार मौके पर पहुंच गए और गुस्साए लोगों से बातचीत कर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। थाने में घुसकर तोड़फोड़ करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि थाने में किसी ने तोड़-फोड़ नहीं की है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला