2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने छात्रा को छत से फेंका

वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 May 2018, 3:09 PM IST

rape victim

शाहजहांपुर। यूपी में सरकार के तमाम दावों के और कड़े कानूनों के बाद भी नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के एक गांव का है जहां नाबालिग छात्रा के साथ रेप की कोशिश में नाकाम होने पर उसे छत से फेंक दिया गया। गांव के दबंग अजीत ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब दलित छात्रा घर में अकेली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घर में छात्रा थी अकेली

दरसल घटना थाना रोजा क्षेत्र की है, जहां की रहने वाली कक्षा दस की दलित नाबालिग छात्रा सलोनी (काल्पनिक नाम) ने बताया वह अपने घर में अकेली थी, उसकी मां खेत पर गई हुई थी। इसी बीच गांव का दबंग अजीत उसके घर में घुस गया और छात्रा को दबोच लिया। दबंंग अजीत ने उसके साथ दुष्कर्‌म करने की कोशिश की जिसमें नाबालिग के कपड़े तक फाड़ दिए। छात्रा ने जब चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी अजीत ने उसे मकान से नीचे फेंक दिया। आरोपी द्वारा छत से नीचे फेंके जाने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में छात्रा को जिला अस्पातल लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अजीत फरार हो गया।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में भर्ती छात्रा का इलाज करने वाले डॉक्टर वीके गंगवार ने बताया कि सलोनी को भर्ती कराया गया है। गिरने से छात्रा के पैर और कमर में चोट लगी हैंं। इलाज किया जा रहा है हालत स्थिर है।


दरिंदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तलाश शुरू

वहीं मामले में एसपी सिटी दिनेश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मामला थाना रोजा के एक गांव का है, आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित छात्रा को छत से फेंंक दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश