4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक अफसर के घर थी नौकरानी फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कम्प

पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसा तीनों बिंदुओं पर काम कर रही है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

May 01, 2018

Suspicious Circumstances

बरेली। बरादरी इलाके के सुरेश शर्मा नगर में बैंक अफसर के घर में नौकरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। बैंक अफसर के घर नौकरानी की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नौकरानी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर पर अकेली थी डॉली

जोगी नवादा के रहने वाले पप्पू की 19 साल की बेटी डॉली सुरेश शर्मा नगर में बैंक कैशियर पियूष चौधरी के यहां काम करती थी। मंगलवार को डॉली की बैंक कैशियर के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसियों ने जब अपार्टमेंट से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया और कैशियर को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर एसबीआई बैंक में कैशियर पीयूष चौधरी और उनकी शिक्षक पत्नी अर्चना घर पहुंचींं। घर पहुंचते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं अर्चना ने बताया कि वो एक शिक्षक है और किराये पर उपहार अपार्टमेंट में रहती है। उनके घर पर डॉली करीब 10 सालों से काम कर रही थी। मंगलवार को भी डॉली घर पर सुबह काम करने आई थी जिसके बाद सभी लोग काम पर चले गए और दोपहर के वक्त सूचना आई कि उनके घर में आग लग गई है। वहीं अर्चना का कहना है कि ऐसा लगता है कि डॉली ने सुसाइड किया है।


हर बिंदु पर शुरू हुई जांच

वहीं डॉली की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। डॉली के मां बाप का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसा तीनों बिंदुओं पर काम कर रही है। पुलिस अब बैंक अफसर के बेटे मनु की लोकेशन ट्रेस करेगी कि जिस वक्त हादसा हुआ था उस वक्त वो कहां था।