2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना में तैरता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस युवती के शव की शिनाख्त में जुट गयी है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 4:52 PM IST

Murder

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के यमुना नदी में अज्ञात युवती का शव तैरता मिला। शव को यमुना नदी में तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को यमुना नदी से बहार निकलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस युवती के शव की शिनाख्त में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें- फिर सुलगते-सुलगते बचा कासगंज, हिंसक झड़प के दौरान एक को लगी गोली

ये है मामला

थाना सदर बाजार क्षेत्र के यमुना नदी में एक अज्ञात युवती का शव तैरता मिला। यमुना में नहाने गये लोगों ने शव दोख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को यमुना से बाहर निकाला। शव को बहार निकालने के बाद उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पेंट की जेब से मोबाइल फ़ोन मिला जिससे युवती की पहचान की जा सके। देखने से ऐसा प्रतीत लग रहा था कि शव कई दिन पुराना है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पहनावे से ऐसा लग रहा है की युवती किसी अच्छे घर से ताल्लुक रखती है। पुलिस युवती के शव की शिनाख्स्त में जुट गयी है। अभी तक पता नहीं चल सका है कि ये लड़की कौन है और कहां की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें- Exclusive गरीबों के लिए बनी PM की इस योजना के लाभार्थियों मेंं भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम


जांच के आधार पर कार्रवाई

घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार थाना क्षेत्र में यमुना नदी में युवती की मिली है, जेब से एक मोबाइल मिला है उसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश