वहीं सफाईकर्मियों के साथ मारपीट और गोली लगने की खबर मिलते ही तमाम वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने मथुरा बरेली हाईवे पर बिलराम गेट चौराहे पर आड़े तिरछे पालिका के सफाई करने वाले वाहनों को रोेड पर लगाकर जाम कर दिया और अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। कोतवाली के बाहर कूड़ा पलट कर कोतवाली का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शहर के गली मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया, बाजार बंद हो गया। मांग की गई कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह झाड़ू उठाना जानते हैं, तो हाथियार उठाना भी जानते हैं। गोली मारने वाला युवक रिकूं ठाकुर बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है।