17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीबों के लिए बनी PM की इस योजना के लाभार्थियों मेंं भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम

सूची में निर्धन व मकान रहित लोगों शामिल किया गया था, इसी सूची में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज व इनके भाई का नाम भी शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 3:34 PM IST

Sakshi Maharaj

एटा। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और उनके भाई विजय स्वरुप का गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगोंं में शामिल है। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं। 2011 में गरीबी से नीचे लोगों की सूची बनी थी। सूची में आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर, निर्धन व मकान रहित लोगों शामिल किया गया था, इसी सूची में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज व इनके भाई का नाम शामिल है।


साक्षी महाराज के भाई का भी नाम

दरअसल एटा की ग्राम पंचायत भगीपुर से आयुष्मान भारत योजना के लिए चयनित 512 लाभार्थियों की सूची जारी की गई, इस सूची में 118 वें नंबर पर सांसद साक्षी महाराज का नाम है। सूची चस्पा होने के बाद यह बात सामने आई। इस सूची के चस्पा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। गरीब परिवारों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए आयुष्मान भारत योजना में सांसद साक्षी महाराज को ही योजना का पात्र बना दिया गया है। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना के पात्र बना दिया गया है तो वहीं कल जारी की गयी सूचना में अत्यंत गरीब पात्रों को वंचित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के आदेश

आपको बता देंं केन्द्र सरकार ने प्रत्येक गरीब परिवार को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत सूची में शामिल लोगों को पांच लाख रुपए की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एटा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले की भगीपुर ग्राम पंचायत में आयुष्मान भारत दिवस के मौके पर जिले के सांसद राजू भैया के समक्ष जब सूची का प्रकाशन किया गया तो सूची को देखने के लिए तमाम गरीब उमड़ पड़े। ग्राम पंचायत में चयनित 512 लाभार्थियों की सूची में 118वें नंबर पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का नाम देखकर गरीब भी हैरत में पड़ गये। वहीं स्वास्थ महकमे की इस घोर लापरवाही पर सीएमओ एटा अजय अग्रवाल सफाई देते नजर आये तो वहीं जिलाधिकारी अमित किशोर ने 2011 की सामाजिक और आर्थिक जनगणना के आधार पर पात्र परिवारों का चयन की बात कहते हुए इसे गंभीर प्रकरण माना है और पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कहते नजर आए।