मथुरा

दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी से नामजदों ने किया लूट का प्रयास और मारपीट

वहीं इस पूरे मामले पर शहर कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2021, 6:04 PM IST
mathura-_marpeet.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र का है जहां भार्गव गली में देर रात दुकान बंद कर अपने घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से लूट का प्रयास किया गया। सर्राफा व्यापारी पर दो हमलावरों द्वारा हमला किया गया, लेकिन सर्राफा व्यापारी ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस दौरान व्यापारी का पुत्र हमले में घायल हो गया। घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से भाग निकले, इनमें से एक बदमाश नीरज चतुर्वेदी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कई दिनों से रेकी कर रहे थे बदमाश

पीड़ित सर्राफा व्यापारी धीरज अग्रवाल ने बताया कि यह लोग कई दिन से दुकान की रेकी कर रहे थे। उनके साथ गाली-गलौज भी की गई इसकी शिकायत वह पूर्व में पुलिस से कर चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद आज इन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने हमलावर नीरज चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है और सर्राफा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की गिरफ्त में होगा फरार आरोपी

वहीं इस पूरे मामले पर शहर कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

BY: Nirmal Rajpoot

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला