30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Radha Ashtami 2021: राधाष्टमी पर परिवहन विभाग ने भी कसी कमर, मथुरा से बरसाना के लिए चलेंगी 100 बसें

Radha Ashtami 2021: डीएम नवनीत चहल व एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बरसाना स्थित होटल विंगिस्टन में बैठक ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Sep 2021, 5:54 PM IST

mathura_bus.jpg

Radha Ashtami 2021: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद राधाष्टमी मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बरसाना में होने वाले राधाष्टमी महोत्सव की तैयारियों को पूर्ण कराने के लिए डीएम नवनीत चहल व एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बरसाना स्थित होटल विंगिस्टन में बैठक ली। इस बैठक में पार्किंग में लाइटिंग, बारिश के समय श्रद्धालुओं के वाहन कीचड़ में न फंसे, साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था नगर पंचायत को सौंपी। लाइव दर्शन कराए जाने को सेवायतों से सहमति मांगी गई।

यह भी पढ़ें : Radha Ashtami 2021: राधाष्टमी महोत्सव तैयारियों में जुटा प्रशासन, कोरोना नियमों का होगा पालन

सड़कों को गड्डा मुक्त करने का निर्देश
इस बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग को बरसाना आने वाले सभी मार्गों को गड्डा मुक्त करने, रोड किनारे खड़ी झाड़ियां हटाने के निर्देश दिए गए। नगर में विभिन्न जगहों पर 49 बैरियर लगाए जाएंगे। बीडीओ को परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई व लाइटिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बिजली विभाग ने जर्जर तारों को बदलने व 219 खंभों पर पॉलीथिन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

मथुरा से बरसाना के लिए चलेंगी 100 बसें
मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध खानपान दिलाने के उद्देश्य से फूड विभाग खाद्य सामग्री की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग 8 शिविर लगाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज 100 बसें चलाएगा। जिसमें 30 बसें कोसी से बरसाना व 70 मथुरा से गोवर्धन होते हुए बरसाना जाएंगी। वहीं मेले के दौरान लगने वाले भंडारों के लिए निर्देश दिए गए हैं। एनओसी मिलने के बाद मेला क्षेत्र के बाहर 5000 रुपये की राशि जमा कराने के बाद भंडारे लगाने की अनुमति दी जाएगी।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के आरोपी फरार इंस्पेक्टर की मदद कर रहा एएसपी

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश