बकरीद के मौके पर हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
मथुरा। पूरे देश में ईद उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कान्हा की नगरी में बकरीद हर्ष के साथ मनाई गई। बकरीद के मौके पर हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ
बुधवार को ईद उल जुहा के मौके पर मथुरा की शाही जामा मस्जिद और वृन्दावन के साथ साथ गोवर्धन की प्रमुख मस्जिदों पर नमाज अदा कराई। हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और केरल में आयी त्रासदी में लोगों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। ईद को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट पर रहा और जगह जगह पुलिस बेरियल बनाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये गए। ईद के मौके पर मौजूद रहे पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि आज ईद उल जुहा की नमाज अदा की गयी और सभी को ये सन्देश दिया गया है कि देश में शांति बनी रहे। केरल में बाढ़ आयी है, सभी को ईश्वर इस त्रासदी से बचाये। मथुरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बकरीद की सभी को बधाई देते हुए जहां-जहां नमाज होनी थी वहां पुलिस के द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की गई। नमाज सकुशल संपन्न हुई। सभी पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन की और से की गयीं व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने कहा ईद का त्यौहार मुस्लिम भाइयों का त्यौहार है और बकरीद का अवसर कुर्बानी का है। इसके देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। सफाई, बिजली, पानी की निर्बाध व्यवस्था की गई है। अलग-अलग समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज अदा की जा रही है। अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर लगे हुए हैं।