
सीकर. ईद का त्यौहार आज अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह की नमाज पढऩे के लिए मुस्लिम समाज के लोग अलग अलग मस्जिदों को रुख करते नजर आए। इस दौरान शहर में मुख्य नमाज ईदगाह मस्जिद में हुई। जहां सुबह आठ बजे ईद की मुख्य नमाज अता कर देश में अमन- चैन की दुआ मांगी।
इसके बाद ईद की मुबारकबाद और कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। जो लगातार जारी है। ईदगाह की मुख्य नमाज के दौरान कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, एसपी प्रदीप मोहन, सभापति जीवन खां, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र पारीक, पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीसी जाट समेत कई जनप्रतिनिधी और अधिकारी भी मौजूद रहे। जो लोगों को ईद की मुबारकबाद देते भी नजर आए। नीमकाथाना में मुख्य नमाज छावनी स्थित मस्जिद में अता की गई।