29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां भाजपा नेताओं की आयी शामत, जगह जगह विरोधी कर रहे ये हाल

विरोधियों ने विरोध का नया तरीका निकाला है। प्रदर्शन आदि के बजाय होर्डिंग पर बने मंत्री, विधायकों के चेहरे पर पोत रहे हैं कालिख।

2 min read
Google source verification
hoarding

hoarding

मैनपुरी। जिले में इन दिनों राजनीतिक विरोधियों ने विरोध का नया तरीका निकाला है। इधर उधर प्रदर्शन करने के बजाय वे यहां विरोधी पार्टियों के होर्डिंग्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। होर्डिंग पर बने मंत्री विधायकों के फोटो पर कालिख पोत रहे हैं। बुधवार सुबह भोगांव में भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के होर्डिंग पर अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। वहीं दो अलग अलग जगहों पर लगाए गए होर्डिंग्स पर काला पदार्थ डाला गया। इसकी जानकारी होते ही शहर भर में खलबली मच गई। ईद के मौके पर शहर में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए दोनों जगहों से एसडीएम और सीओ ने होर्डिग हटवाए।

शहर में ये घटना नई नहीं है। करीब एक हफ्ते लगातार होर्डिंग वॉर के मामले सामने आ रहे हैं। कभी होर्डिंग पर कालिख लगाई जा रही है तो कभी होर्डिंग्स को फाड़ा जा रहा है। इसी तरह के घटना नगर क्षेत्र में बीते बुधवार को भी हुई थी। दरअसल कुरावली-घिरोर मार्ग पर नहर पुल पर वीरांगना आवंतीबाई के जन्मदिवस पर लोधी समाज द्वारा एक होर्डिंग लगावाई गई थी। जिसके फाड़े जाने की रिपोर्ट लोधी समाज के लोगों ने थाने में दो लोगों को नामजद करते हुए दर्ज कराई गई थी। तब से अब तक करीब आधा दर्जन अन्य होर्डिंग तोड़े जा चुके हैं। राजनेताओं के अलावा शासन की योजनाओं या अभियानों से संबन्धित होर्डिंग्स जैसे स्वच्छता अभियान और पॉलीथीन पर रोक लगाने के अभियान के होर्डिंग भी निशाना बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए ये सब किया जा रहा है।

इसको लेकर नगर के हाजी मुन्ने खां, अभिलाख ¨सह राठौर, विनोद शर्मा, राहुल प्रताप ¨सह राठौर, नीरव जैन, हवलदार गुप्ता, राम ¨सह वर्मा, ब्रह्मानंद वर्मा, राजू पाटिल, अंसार फारुखी, केसी गुप्ता, गजानंद दत्त मिश्र, राम ¨सह शाक्य, मदनलाल वर्मा आदि ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की थी।