मथुरा

बांके बिहारी को मिला अनंत-राधिका की शादी का न्योता, मैरिज में जाएंगे प्रसादी और अंगवस्त्र 

Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का न्योता मथुरा के बांके बिहारी को भेजा है।
less than 1 minute read
• •
Jul 10, 2024
Anant Radhika Wedding
Anant Radhika Wedding

Anant Radhika Wedding: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण पत्र ठाकुर बांकेबिहारी के चरणों में अर्पित किया गया। यह कार्ड उद्योगपति पवन चतुर्वेदी और उनके भाई लाए। मंदिर के गोपी गोस्वामी ने बांकेबिहारी के चरणों में मंत्रोच्चारण के साथ कार्ड अर्पित किया। आपको बता दें कि अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में है।

शादी में लेकर जाएंगे प्रसादी और अंगवस्त्र 

आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया कि वे ठाकुर बांकेबिहारी का प्रसादी और अंगवस्त्र लेकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने मुंबई जाएंगे। इस दौरान पवन चतुर्वेदी, ब्रह्म चतुर्वेदी, महावीर चतुर्वेदी और पीयूष चतुर्वेदी मौजूद रहे।

इन मंदिरों में भी भेजा निमंत्रण

अंबानी परिवार ने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण भगवान बांके बिहारी के अलावा यमुना जी, गोवर्धन और टटिया स्थान पर भी भेजा है। इसके अलावा ब्रज के प्रमुख संतों को भी शादी का आमंत्रण दिया गया है।

Updated on:
10 Jul 2024 12:01 pm
Published on:
10 Jul 2024 12:01 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?