मथुरा

रेलवे ट्रैक पर ट्रक का एक्सल टूटा, बड़ा हादसा होने से टला

ट्रक का एक्सल टूटने के कारण रेलवे लाइन के बीचों बीच फंस गया और अछनेरा बरेली रेल ट्रैक जाम हो गया।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2017, 12:07 PM IST
Railway Track

मथुरा। बरेली रेल मार्ग पर एक ट्रक का एक्सल टूट जाने की वजह से रेल मार्ग और सड़क यातायात दोनों ही बाधित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए, ट्रक को ट्रैक से हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।


फाटक संख्या 342 पर की है घटना

मथुरा के थाना राया इलाके के मथुरा बरेली रेल मार्ग पर उस समय यातायात बाधित हो गया जब हाथरस की तरफ से आ रहे एक ट्रक का रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त एक्सल टूट गया। रेलवे फाटक संख्या 342 पर यह ट्रक फंसा गया। ट्रक का एक्सल टूटने के कारण ट्रक रेलवे लाइन के बीचों बीच फंस गया और अछनेरा बरेली रेल ट्रैक जाम हो गया। कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जब इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को हुई तो सूचना पाकर मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और रेल मार्ग को सुचारू कराने के प्रयास में जुट गए। दूसरी तरफ राया इलाके में रेलवे ट्रैक पर फंसे होने की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आनन फानन में एक क्रेन को बुलाया गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को रेलवे मार्ग से हटा दिया गया और बाधित रेल मार्ग को सुचारु किया गया।

ट्रक ओवर लोड होने की वजह से टूटा एक्सल

राजेश नाम के एक श्रद्धालु ने बताया कि हम लोग दर्शन करके लौट रहे थे और यहां जाम लगा हुआ है। ओवर लोड होने की वजह से ये ट्रक फंस गया है, यहां राया रेलवे फाटक पर इस कारण पूरा यातायात बाधित हो गया है और एक घंटे से ज्यादा समय तक लोग जाम में फंसे रहे।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला