मथुरा

दो अलग-अलग जगहों पर वाहनों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

दो बाइकों और एक एक्सयूवी कार में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई, हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2017, 4:00 PM IST
Caught Fire

मथुरा। दो अलग-अलग घटनाओं में वाहनों में आग लग गई। वृन्दावन कोतवाली इलाके की अटल्ला चुंगी के समीप दो बाइक आपस में भिड़ गयीं और दोनों बाइकों में आग लग गई। वहीं थाना रिफाइनरी के सामने आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही एक सफ़ेद रंग की एक्सयूवी में रिफाइनरी थाने के सामने आते ही अचानक आग लग गई।ड्राइवर और सवारियों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।


पेट्रोल बना आग की वजह

मथुरा के थाना वृन्दावन इलाके में सड़क पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब अटल्ला चुंगी के समीप गुरूवार सुबह दो बाइकों की अचानक भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइकों में एक साथ तेजी से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने का कारण पेट्रोल बताया जा रहा। दरअसल एक बाइक सवार एक युवक केन में भरकर पेट्रोल लेकर जा रहा था। टक्कर के कारण पेट्रोल की केन फट गई और आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ देर के लिए यातायात वाधित हो गया। आस पास के लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश की तो पता चला कि एक बाइक सवार फरार हो गया। आग लगने से दोनों बाइक बुरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, हालांकि बाइक सवार सुरक्षित हैं।


शॉर्ट शर्किट होने से लगी आग

आगरा से दिल्ली की तरफ आ रही सफ़ेद रंग की एक्सयूवी कार में रिफाइनरी थाने के सामने आते ही अचानक आग लग गयी। कार में अचानक लगी आग से कार सवार घबरा गए और आनन फानन में कार से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने कार को अपने आगोश में ले लिया और कार जलकर खाक हो गयी। आग इतनी भयंकर थी कि एक तरफ का यातायात बाधित हो गया, गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यातायात को आग पर काबू पाने के बाद सुचारु किया गया। जब कार मालिक राम से बात की गयी तो राम ने बताया कि कार ठीक चल रही थी और अचानक थाने के सामने आते ही उसमें धुआं उठने लगा। हमने गाड़ी की स्पीड कम की तो अचानक उसमें तेजी से आग लग गयी और हमने गाड़ी में से कूदकर अपनी जान बचायी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताय़ा जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला