
उदयपुर. उदयसागर क्षेत्र के मटून गांव में आठ दिन से लापता दोनों चचेरे भाइयों सौम्या (8) व अनुराग गाच्छा (10) के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार को उदयसागर झील में ही सूखानाका के पास मिले शव सड़-गल चुके थे। मौत के आगोश में सोए लाड़लों देखते परिजन बिलख पड़े, वे चाहकर भी उन्हंें अंतिम समय में कलेजे से लगाना तो दूर हाथ में नहीं ले पाए। रविवार सुबह मोर्चरी के बाहर बच्चों की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा काटा और मुआवजे की मांग की। हालांकि पोस्टमार्टम में प्रारंभिक जांच व घटना हालत के आधार पर दोनों के पानी में डूबने से ही मौत होना सामने आया है।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मटून में कक्षा चार का छात्र सौम्या पुत्र शंकरलाल गाच्छा व पांचवीं में पढ़ रहा अनुराग पुत्र गणपतलाल गाच्छा छह फरवरी से दोपहर 12 बजे घर से लापता थे। शनिवार दोपहर को ही एक ग्रामीण ने सूखानाका मंदिर के पीछे शवों को देखा। कुछ ही देर में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर हिरणमगरी थानापुलिस भी पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो शवों को बाहर निकलवाया। विलाप कर रहे परिजनों को रिश्तेदारों ने ढांढ़स बंधाया।
Published on:
14 Feb 2016 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
