BJP general Secretary Sunil Bansal ने लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम के बाद आज वृंदावन में पूर्णाहुति दी।
आगरा। Loksabha Chunav 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने जीत के लिए सिर्फ काम और कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा नहीं किया बल्कि पार्टी के नेता वह ईश्वर की शरण में गए। धर्मनगरी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पूर्व ही एक अनुष्ठान शुरू किया गया। आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने इस अनुष्ठान में पूर्णाहुति दी।
दरअसल वृंदावन (virndavan) में परिक्रमा मार्ग स्तिथ बाबा नीमकरोरी आश्रम (Babab Neemkarori Ashram) में भाजपा की लोकसभा चुनाव में जीत के उद्देश्य से अनुष्ठान शुरू किया गया। इस अनुष्ठान में मदतान से पूर्व से ही आज तक हवन यज्ञ चल रहा था। यह अनुष्ठान जीत का संकल्प लेकर संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने शुरू करवाया था। आद्यात्मिक गुरु डॉ अनुराग कृष्ण पाठक द्वारा किया जा रहा यह अनुष्ठान पूर् हुआ।
लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को संगठन महामंत्री सुनील बंसल हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के लिए नीमकरोरी आश्रम पहुंचे। यहां सुनील बंसल ने हनुमानजी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद सुनील बंसल ने आश्रम की यज्ञशाला में चल रहे हवन में पूर्णाहुति दी। यहां से सुनील बंसल आगरा पहुंचे जहां उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ उपचुनाव के संबंध में बैठक की।