मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव अधरे का नगला निवासी पिंटू पुत्र विनोद उम्र करीब 22 वर्ष की विगत दिनों थाना राया के बल्टी गढ़ी निवासी सर्वेश से शादी हुई और मंगलवार को अपनी ससुराल से अपने रिशेदारों के साथ वह दुल्हन को विदा करा लौट रहा था। जैसे ही थाना मांट क्षेत्र के प्रेम नगर गांव के समीप पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।