मथुरा

एएमयू में ‘आजादी’ के नारे लगने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

मथुरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने एएमयू में आजादी के नारे लगाने पर बड़ा बयान दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 6:43 PM IST
Mahendranath Pandey
एएमयू में 'आजादी' के नारे लगाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

मथुरा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 'आजादी' के नारे लगाने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं की इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं हालांकि एएमयू प्रशासन पहले ही नारे लगाने वाले करीब दर्जन भर से ज्यादा छात्रों पर कार्रवाई कर चुका है। मथुरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने भी एएमयू में आजादी के नारे लगानों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल भाजपा प्रदेश अध्‌यक्ष महेंद्रनाथ पांडे भारतीय जनता पार्टी महिला शसक्तीकरण यात्रा का स्वागत करने फरह पहुंचे थे। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की नींव रखने वालीं विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भाजपा नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला शसक्तीकरण यात्रा निकाली जा रही थी।

राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ होगी कार्रवाई

मुजाहिद आतंकी मन्ना वानी की मौत के बाद एएमयू में कश्मीरी छात्रों द्वारा आजादी के नारे लगाने के सवाल महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि एसे लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में शिक्षण संस्थान को राष्ट्र विरोधी तत्वों का अड्डा बनने नहीं दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल