मथुरा

भाभी की शिकायत पर भड़का भाई, छोटे भाई को गड़ासे से मार डाला

मथुरा में बड़े भाई ने छोटे भाई की गड़ासे से हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी भाई और उसकी पत्नी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

2 min read
Mar 18, 2026

मथुरा में मंगलवार रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। घर में खाना खाते समय शुरू हुई मामूली कहासुनी कुछ ही देर में खूनखराबे में बदल गई। बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई पर गड़ासे से हमला कर दिया। इसमें छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय निरंजन पुत्र बुद्धिराम के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

बेटी और 3 साल की नातिन के सामने दामाद की हत्या, ससुर ने पटरे से पीट-पीटकर मार डाला

आइए जानते हैं पूरा मामला

घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के मगोर्रा गांव की है। यहां बुद्धिराम अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी लोंगा, दो बेटे मेघश्याम और निरंजन, दोनों बहूएं हैं। निरंजन की पत्नी पूजा पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है।

पिता बुद्धिराम के मुताबिक, परिवार के लोग मंगलवार रात करीब 9:30 बजे खाना खा रहे थे। इसी दौरान बड़े बेटे मेघश्याम की पत्नी दुर्गेश ने अपने पति से देवर की शिकायत की। बताया कि वह उसकी ओर इशारे कर रहा है। इस बात पर बड़े भाई को गुस्सा आ गया और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा में बदल गया।

बीच-बचाव में मां घायल

झगड़े के दौरान बड़े भाई और उसकी पत्नी ने मिलकर छोटे भाई पर हमला कर दिया। आरोप है कि बड़े भाई ने घर में रखा गड़ासा उठाकर निरंजन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से निरंजन खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमले में उनके हाथ में भी चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आरोपी पति-पत्नी फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
18 Mar 2026 03:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर