मथुरा

मथुरा में तेंदुआ मृत पाए जाने के बाद 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वन विभाग के अनुभाग अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि तेंदुआ कृषि भूमि के एक कोने में मृत पाया गया और उसके बाल बिखरे हुए थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 5:30 PM IST
leopard.jpg

मथुरा. इस महीने की शुरुआत में एक खेत में पांच वर्षीय नर तेंदुआ मृत पाए जाने के बाद वन विभाग ने 7 ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस जांच के दौरान पता चला कि स्थानीय निवासियों द्वारा अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बनाए गए क्लच वायर के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत हो गई थी।

तेंदुआ फंदे में फंस गया, उसने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन वो फंदे में पूरी तरह से जकड़ गया। तेंदुए की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है। वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर वृंदावन कोतवाली थाने में तीन चिन्हित व्यक्तियों और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 51 और 52 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वन विभाग के अनुभाग अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि तेंदुआ कृषि भूमि के एक कोने में मृत पाया गया और उसके बाल बिखरे हुए थे। मौके से क्लच वायर से बना एक फंदा भी पाया गया, जिस पर बाल चिपके हुए थे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने तेंदुए को दफनाने की योजना बनाई थी लेकिन खबर फैलते ही ऐसा नहीं कर सके। तेंदुए के शव को प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया है। वन अधिकारियों के अनुसार, उन्हें इसकी सूचना मिली थी और जब वे खेत में पहुंचे तो उन्हें मृत तेंदुआ मिला। पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) एम.पी. सिंह ने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला