
सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के गांव घाटेड़ा निवासी सिपाही सचिन की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घाटेड़ा निवासी हरपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा के 34 वर्षीय पुत्र कांस्टेबल सचिन काफी समय से मेरठ जिले में तैनात थे।
मेरठ में तैनात था सिपाही
सचिन की पोस्टिग मेरठ के हस्तिनापुर थाने में थी। सचिन ने कुछ समय पहले ही मेरठ के पुलिस लाइन में अपनी आमद कराई थी। इसी दौरान वह डेंगू की चपेट में आ गए थे। कांस्टेबल सचिन ने प्राइवेट चिकित्सक से दिखाया, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो परिजन उन्हें लेकर मेरठ आ गए और यहां पर एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। लेकिन हालात खराब होने पर सचिन को वहां से दिल्ली रैफर कर दिया गया। दिल्ली में भी उनको आराम नहीं मिला और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व 5 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी ओर गंगोह क्षेत्र में बुखार का कहर बरपा रहा है। पिछले दिन पूर्व जन्में एक बच्चे की बुखार के कारण मौत हो गई। ठंड बढने के बाद से बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना बुखार के दर्जनों मरीज सामने आ रहे है। बुखार के कारण हो रही मौतों से लोग परेशान हैं।
Published on:
27 Oct 2021, 5:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.