27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वालिद का ऑपरेशन कराने गए परिजन तो चोरों ने 100 तोला सोना और 25 लाख नगद उड़ाई

जनपद में एक बार फिर डकैती की घटना सामने आई है, जहां देर रात बदमाशों ने घर से घर में से 100 तोले सोना और करीब 25 लाख रुपये चुरा लिए। यह वारदात उस समय हुई जब घर के लोग अस्पताल गए थे। इसके बाद पड़ोसी ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Oct 2021, 5:02 PM IST

meerut_chori.jpg

मेरठ. पीड़ित ने माजउर्रमान बताया कि वह अपने पिता को लेकर आईएसबीएस वसंतकुंज अस्पताल में दिखाने गए थे। उन्हें लीवर कैंसर है, जिसके चलते उनका वहां इलाज चल रहा है। इसके साथ ही आज उनका ऑपरेशन भी है। अस्पताल में उन्हें खबर मिली की उनके घर में चोरी हो गई है। घर के दरवाजा चोरों ने तहस-नहस कर दिया है। इसके साथ ही चोर घर में रखा 100 तोला सोना और करीब 25 लाख रुपये नगद ले गए।

यह भी पढ़ें : लोहा व्यापारी ने मुंह के अंदर पिस्टल की नाल रखकर दबा लिया ट्रिगर, एक झटके में खत्म हुई जिंदगी

परिवार के लोगों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब पड़ोस में ही रहने वाले नयर ने उन्हें चोरी के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि साफ-सफाई करने वाली महिला जब घर आई तो उसने घर के दरवाजे टूटे देखे। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पड़ोसी नयर को दी। इसके बाद उन्होंने फोन करके घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद आनन-फानन में वह घर पहुंचे तो घर की हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घर का सारा समान ले गए शातिर

इसके साथ ही पीड़ित ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। इस दौरान आरोपी सीसीटीवी, डीवीआर और जिससे कैमरे कनेक्ट थे, वो वाईफाई का राउटर भी ले गए। शातिरों ने घर में कुछ भी नहीं छोड़ा। इसके साथ ही पीड़ित ने बताया कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी। जिसके चलते घर में इतना सोना और नगद पैसा रखा हुआ था। चोरी के बाद परिवार के लोगों के दुख का माहौल व्यप्त है। उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है कि चोरी से उन्हें कितनी क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें : जोतबही लाओ और दुकान से उर्वरक ले जाओ, पीओएस मशीनों के जरिए ही बिकेगी खाद

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग