मथुरा

2020 के अंत तक किसान पशुधन से होगा समृद्ध: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री ने किसानों से रासायनिक खाद की जगह ऑर्गेनिक खाद के उपयोग की अपील की।

less than 1 minute read
Jan 12, 2020
2020 के अंत तक किसान पशुधन से होगा समृद्ध: गिरिराज सिंह

मथुरा। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह मथुरा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने यहां कसौली, बरसाना स्थित माताजी गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने किसानों से रासायनिक खाद की जगह ऑर्गेनिक खाद के उपयोग की अपील की साथ ही पशुधन को किसानों का आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आवश्कय बताया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ने कहा कि ज्यादा पैदावार के लालच में किसान रासायनिक खाद का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि यह सबसे अधिक घातक है। उन्होंने कहा कि भारत पहले ऑर्गेनिक प्रधान देश था। हमारे यहां गोबर और गो मूत्र की विशेष महत्ता है, इसी का प्रयोग करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम ऑर्गेनिक व ऑर्गनाइज़ दो सेक्टरों पर काम कर रहे हैं। 2020 के अंत पशुधन से किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि दो दुघारू पशुओं से किसानों को तीन लाख तक की आमदनी होगी।

Published on:
12 Jan 2020 04:40 pm
Also Read
View All