दरअसल सैमरा गांव के मजरा गढ़ी राठौर निवासी मुन्ना, विजय सिंह बुलेरो गाड़ी से सादाबाद जा रहे थे। पड़ोसी गांव गढ़ी महाराज से गुजरते समय आलू के खेत में पानी लगाने के लिए रास्ते में पड़ी पाइप लाइन पर उनकी गाड़ी चढ़ गई। इस पर अपने खेत में पानी लगा रहे मोनू की बुलेरो सवार मुन्ना और उसके साथियों से कहासुनी हो गई। बात हाथपाई तक आ पहुंची। मोनू ने मुन्ना से हाथापाई कर दी।