अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी AMU में नागरिकता संशोधन कानून CAA, NRC, JNU के मुद्दे पर लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शन का असर छात्र-छात्राओं के भविष्य पर भी पड़ रहा है। शैक्षणिक गतिविधियां तो प्रभावित हो ही रही हैं साथ ही कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों ने कैंप रद्द कर दिए हैं। इसके चलते सैकड़ों छात्रों को मिलने वाली नौकरियों पर ग्रहण लग गया है।