मिली जानकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड स्थित आदर्श नगर निवासी पियूष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र करीब 18 वर्ष ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने कमरे का गेट तोड़कर मृतक पियूष को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।