माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी कासगंज जनपद की पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव श्री नगला में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इससे पूर्व वह सोरों पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में एक नहीं अनेक योजनाएं चला रही है। पहले नकल कराने के नाम पर ठेके चलते थे, अब एक भी ठेका नहीं चलता। बहुत कुछ बदलाव हुआ है। सरकार नकल विहीन परीक्षा करा कर बच्चों के उज्जवल भविष्य बना रही है।