अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून CAA को गरीबों और देश के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी CAA और NRC का विरोध जारी रखेगी। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि काफी गरीबों के पास तमाम दस्तावेज नहीं हैं, अब ये दस्तावेज कहां से लाएंगे और अगर ये दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो कहां जाएंगे।