मथुरा

मथुरा में योगी आदित्यनाथ बोले- जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब पर क्या वह आपकी आस्था को सम्मान देंगे

Chief Minister Yogi Adityanath in Mathura: मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर और औरंगजेब के नाम लेकर एक बार फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब पर है वह आपकी आस्था को क्या समझेंगे?
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2026, 1:53 PM IST
मासूम बच्चे को दुलारते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फोटो सोर्स- X मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मासूम बच्चे को दुलारते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फोटो सोर्स- X मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Chief Minister Yogi Adityanath in Mathura: मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज आपकी भावनाओं को समझने वाली सरकारें हैं जो कृष्ण-कन्हैया, श्री राम, बाबा विश्वनाथ पर विश्वास करती है। लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब पर है क्या वह आपकी आस्था का सम्मान करेंगे। आज विकास की नई-नई परियोजनाओं का आनंद ले रहे हैं। हमें अपना कर्म करते रहना है। चरितार्थ कृष्ण कन्हैया करेंगे। अपने को अजेय समझने वाले आक्रांता आज खोजने से भी नहीं मिलेंगे। बाबर, औरंगजेब पर विश्वास करने वाले अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। ‌

श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ ना हो

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वृंदावन, बरसाना, नंदगांव को विकसित करने की भी योजना है। श्रद्धालुओं के आस्था को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। यह इसलिए हुआ है कि आपकी भावनाओं को समझने वाली सरकार है। यह सरकार कृष्ण कन्हैया, श्री राम, बाबा विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है। लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब पर होगी क्या वह आपकी आस्था को सम्मान दे पाएंगे। औरंगज़ेब के अनुवाई फिर जहर घोलने का काम कर रहे हैं। कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं। उनका काम समाज में वैमनस्यता फैलाना और लोगों की सुरक्षा में सेंध लगाना है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकें, बहन और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सके। इन्हीं कारणों से जवाहर बाग की घटना होती थी।

शासन से जुड़ी योजनाओं का आनंद ले रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आकर यहां कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं।‌ शासन की सुविधाओं के साथ जुड़े हुए हैं। विकास की नई नई परियोजनाओं का आनंद ले रहे हैं। नौजवान अपने जीवन और भविष्य के प्रति, हर बहन अपनी सुरक्षा की प्रतीक आस्वस्त है। ब्रजभूमि के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। हमें केवल कर्म करना है चरितार्थ कृष्ण कन्हैया करेंगे।

आक्रांता खोजने से भी नहीं मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपने आप को अजेय समझते थे।‌ आज उन आक्रांताओं को खोजने से भी खोज नहीं पाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। जिन लोगों को यह अच्छा नहीं लगता है वह अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। जिन्हें अच्छा लगता है उन्हें खुशी है कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए। तीर्थ विकास परिषद आध्यात्मिक, धार्मिक और संस्कृत महत्व को ध्यान में रखते हुए विकास कर रहा है। काशी और अयोध्या की तरह मथुरा का भी विकास किया जाएगा।

10 साल पहले आज की अयोध्या की कल्पना नहीं थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले अयोध्या में इस प्रकार के स्वरूप के कल्पना भी नहीं की गई थी। आज प्रतिदिन 1 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, कहीं कोई असुविधा नहीं। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन चुका है।

Updated on:
4 Sep 2026, 1:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?