मथुरा

CM योगी का सपा व बसपा पर निशाना, कहा- पिछली सरकारों में बढ़ा अपराध, आज बढ़ रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज का विकास हमारी प्राथमिकता में है। पिछली सरकारों में इसकी अनदेखी की गई।
2 min read
• •
Nov 19, 2017
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मथुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। शहर के जुबली पार्क में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज का विकास हमारी प्राथमिकता में है। पिछली सरकारों में इसकी अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाया। अगर भाजपा मेयर होगा तो यहां विकास भी तेजी से होगा।


सपा, बसपा पर साधा निशाना
सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अपराध, अराजकता, दंगे बढ़ते थे, आज प्रदेश में विकास बढ़ रहा है। निवेश बढ़ रहा है। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। पिछली सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। हमने आठ महीने की सरकार में प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।


प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा वृंदावन राधारानी के कारण जाना जाता है। यहां का पेड़ा भी दुनियाभर में मशहूर है। इसे प्रमोट करेंगे। बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा नगर निगम के साथ ही जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रत्याशियों के लिए भी वोट मांगे।


मंच पर ये नेता रहे मौजूद
चुनावी जनसभा के मंच पर मुख्यमंत्री योगी के साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी , प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मथुरा में 26 नवंबर को दूसरे ‌चरण में मतदान होगा। मथुरा को हाल ही में नगर निगम का दर्जा मिला है। ऐसे में इस बार का चुनाव खास हो गया है।

Published on:
19 Nov 2017 09:52 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?