मथुरा

मथुरा: एनजीटी के आदेश पर ईटीपी प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रशासन से जतीपुरा में बन रहे ईटीपी प्लांट निर्माण पर स्पष्टीकरण मांगा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 8:45 PM IST
Commissioner Agra
मथुरा: एनजीटी के आदेश पर ईटीपी प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

मथुरा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रशासन से जतीपुरा में बन रहे ईटीपी प्लांट निर्माण पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसे लेकर आगरा कमिश्नर सहित मथुरा का प्रशासनिक अमला गोवर्धन पहुंच गया और जतीपुरा में प्लांट का निरीक्षण किया।

एनजीटी ने जतीपुरा के ईटीपी प्लांट निर्माण पर मांगी रिपोर्ट

गोवर्धन के जतीपुरा में ईटीपी प्लांट का निरीक्षण करने आयुक्त आगरा अनिल कुमार तृतीय, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एडीएम वित्त रविंद्र सिंह, एसएसपी बबलू कुमार पहुंचे। प्रशासन ने निर्माण के विषय में जानकारी ली। स्थानीय लोग इस बात विभाजित नजर आए। एक तरफ मंदिर से जुड़े लोगों ने इसे पुराना निर्माण बताया तो निर्माण के समीप दुकानदार श्याम शर्मा ने इसे महज 20 दिन पूर्व रातों रात निर्माण का होना बताया। इस बात पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की और गिरिराज पर्वत से सटकर बनाए गए चबूतरा के बाउंड्री वॉल को देखकर उसके दस्तावेज तलब कर लिए। परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर वह तहसील कार्यालय पहुंच गए और लगभग दो घंटे तक अधिकारियों के साथ मंथन किया। जतीपुरा के लोगों से लिखित बयान भी लिए गए।

क्या कहना है कमिश्नर का

आगरा मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माननीय एनजीटी न्यायालय ने रिपोर्ट मांगी थी कि गोवर्धन परिक्रमा में क्या चल रहा है, इसी क्रम में हम लोगों को इसकी रिपोर्ट सबमिट करनी है। कोर्ट में उसी के चलते मैं आज यहां आया था और यहां के हालात का जायजा लिया है। वहीं जब उनसे कमियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ साफ कह दिया कि मैं इसके बारे में अभी आपको कुछ नहीं बता पाऊंगा।

Updated on:
18 Sep 2018, 8:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला