मथुरा

कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा लहराना आम बात हो गयी है: केसी यादव

कांग्रेस की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी यादव मथुरा पहुंचे।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 8:17 PM IST
Congress Leader
कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा लहराना आम बात हो गयी है: केसी यादव

मथुरा। आगामी चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं में अंदरखाने जोश भर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी श्रंखला में आज कांग्रेस की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मथुरा पहुंचे और कांग्रेस के पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर के यहां पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जमकर विपक्ष पर निशाना साधा।

2019 में बीजेपी को जनता सिखाएगी सबक
राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी यादव ने कहा कि 2019 के चुनावों में जनता ही बीजेपी को सबक सिखाने का कार्य करेगी। क्योंकि बीजेपी की सरकार ने जो हालात कायम किये हैं उसीका परिणाम है कि जनता ही खुद ब खुद हमारे साथ आ रही है। हमारे लक्ष्य को साध रही है इसी का परिणाम है कि उपचुनावों में हमें जीत मिली है और यह जीत एक परिवर्तन की सुगबुगाहट है। एक विचारधारा के दल मिल कर राहुल गांधी की वापसी कराएंगे। राहुल ने मजदूरों कि लड़ाई लड़ी किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल जी चाहते हैं कि किसानों की फसल की पैदावार का उचित मूल्य मिले। राहुल देश के युवाओं के रोजगार के बारे में सोचते हैं। कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के बारे में राहुल जी सोच रखते हैं। यादव ने कांग्रेस में आपसी गुटबाजी को स्वीकार करते हुए कहा कि सभी दलों में राजनीतिक प्रतिद्वंदता होती है लेकिन कांग्रेस में अन्य दलों की तरह अन्तर्द्वन्दता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ढांचागत विकास पर ही काम कर रही है। जो खंबे कांग्रेस सरकार में लगे थे आज तक उन पर बीजेपी सरकार बल्व तक नहीं लगवा पायी है।

धरने की जगह काम पर ध्यान देना चाहिए
यूथ प्रेसीडेंट ने केजरीवाल के धरने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केजरीवाल को धरने की जगह काम पर ध्यान देना चाहिए। अगर एलजी सही कामों को रोकेंगे तो हम भी उनका विरोध करेंगे। दिल्ली में पानी की समस्या बड़ी समस्या है उस पर भी ध्यान देना चाहिए।

पाकिस्तान का झंडा लहराना आम बात
कश्मीर के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज कश्मीर में जो हालात हैं वह कभी नहीं देखे गए। आएदिन पाकिस्तान का झंडा लहराना आम बात हो गयी है। फ़ौज पर हमला करने वाले पत्थरबाजों को छोड़ा जा रहा है। कश्मीर में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सरकार नाकाम हैै। आये दिन होने वाली शहादत और कश्मीर के हालातों पर बीजेपी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला