मथुरा

यहां निकाय चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती, पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप

दोनों ही नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से चुनाव में चुनौती कड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2017, 3:49 PM IST
corruption charges

मथुरा। मथुरा नगर पालिका की चेयरमैन मनीषा गुप्ता और वृन्दावन पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम पर घोटालों के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी जांच मथुरा के जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। दोनों ही नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा है इस बार मथुरा वृन्दावन नगर पालिका को मिलकर नगर निगम बनाया गया है ऐसे में दोनों नगर पालिका के चैयरमेन पर लगे आरोप की वजह से नगर निगम के चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।


ये है मामला

मथुरा में अब तक तीन नगर पालिका थीं लेकिन इस बार मथुरा वृन्दावन नगर पालिका को मिला कर नगर निगम बना दिया गया और इन दोनों निवर्तमान मथुरा नगर पालिका और वृन्दावन नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। जिसकी जांच मथुरा के जिला अधिकारी द्वारा करायी जा रही है। मथुरा नगर पालिका की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता हैं जिन पर कई गंभीर आरोप हैं मनीषा गुप्ता पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है, मनीषा गुप्ता पर नगर पालिका की करोड़ों रुपए की जमीन को बिल्डरों द्वारा कब्ज़ा कराए जाने का भी आरोप है। इसके अलवा सरकारी ठेकों, पार्किंग स्थल को अपने चहेतों को मनीषा गुप्ता ने दे दिया जिसमें कई अनियमितताएं थीं जहां एक ओर भाजपा सफाई अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर मथुरा नगर पालिका की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता पर भेद भाव के आरोप हैं जब मनीषा गुप्ता से इस सम्बन्ध में बात की गयी तो वो कैमरे पर अपना मुंहु छुपाती नजर आयीं, किसी भी सवाल का कोई जवाब मनीषा गुप्ता द्वारा नहीं दिया गया। वहीं वृन्दावन नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश गौतम पर भी 80 करोड़ रुपए के घोटलों का आरोप हैं। मुकेश गौतम पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कराना, गलियों में करायी गयी इंटर लॉकिंग और सड़क निर्माण में धांधली के आरोप हैं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को संचालित करने में लाखों रुपए की हेराफेरी सामने आयी है, जिसकी जांच जिलाधिकारी द्वारा की जार रही है।


25 वार्डों में काम कराया गया

पत्रिका की टीम वृन्दावन पहुंची और वृन्दावन के नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम से घोटालों के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने मुझे चुना था उस पर पूर्ण तरह से खरा उतरते हुए मैंने वृन्दावन में बहुत काम कराया है। वृन्दावन में 25 वार्ड हैं और इन सभी वार्डों में व्यवस्थित ढंग से काम कराया गया है। वृन्दावन की जनता को शुद्ध जल उपलब्ध काराया गया है।


दोषियों के खिलाफ कार्रवाई

जिलाधिकारी मथुरा अरविन्द मलप्पा बंगारी का कहना है कि इस संबंध में जांच चल रही है। इनका कार्यकाल पांच साल का है इन पांच सालों में जो भी विकास कार्य कराये गए हैं उनकी जांच कराई जा रही है। जैसे ही जांच पूरी हो जाएंगी और जो भी जाँच में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल