लखनऊ. राजनीति के गलियारों में यूं तो लोकसभा व विधानसभा के चुनाव की चर्चाएं ज्यादा रहती हैं लेकिन अब नगर निकाय चुनाव भी हर दल के लिए अहम हो गया है। इसका कारण ये भी है कि कई पार्षद व मेयर ने नगर निगम के रास्ते ही विधान भवन व सांसद का रास्ता तय किया है। यहां तक कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता ने भी पार्षदी के जरिए राजनीति में एंट्री की थी। ऐसे ही कई मशहूर राजनेताओं के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिन्होंने पार्षदी के चुनाव से बड़े पद तक का सफर तय किया-