मथुरा

काम करने से मना किया तो दबंग ने मजदूर के पैर काटने का किया प्रयास

मजदूर ने काम के लिए मना कर दिया था इसी बात को लेकर दबंग ने उस युवक के पैरों को काटने का प्रयास किया।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 10:41 PM IST
Attack
काम करने से मना किया तो दबंग ने मजदूर के पैर काटने का किया प्रयास

मथुरा। थाना छाता के अंतर्गत गांव बूंदी में एक दलित मजदूर के पैर काटने का मामला सामने आया है। गांव के दबंग ने दबंगई दिखाते हुए मजदूर के पैर पर वार किये। मजदूर ने काम के लिए मना कर दिया था इसी बात को लेकर दबंग ने उस युवक के पैरों को काटने का प्रयास किया।

ये है मामला

मथुरा के जिला अस्पताल में इलाज करा रहा युवक है थाना छाता क्षेत्र के गांव बूंदी का। इसकी यह हालत गांव के दबंग युवक दीपू ने की है। दीपू ने दलित मजदूर गुड्डू से काम करने के लिए कहा था परंतु उसने मना कर दिया इसी बात से नाराज हो कर दीपू ने गुड्डू पर हमला कर दिया। दीपू ने गुड्डू पर हंसिया से वार किए और इसके पैर काटने का प्रयास किया। गुड्डू के अनुशार वह पहले दीपू के घर पर कार्य करते थे परंतु दीपू समय से पैसे नहीं देता था। जिसके चलते गुड्डू ने उसका काम करने से मना कर दिया था। गुरुवार को भी दीपू ने गुड्डू से काम करने के लिए कहा तो इसने मना कर दिया। इससे गुस्सा होकर दीपू ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुड्डू के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह धमकी देता हुआ चला गया कि एक घंटे बाद आऊंगा या फिर तू काम पर आ जाना परंतु गुड्डू काम पर नहीं गया तो दबंग दीपू ने गुड्डू के घर में घुसकर गुड्डू पर धारदार हथियार से गुड्डू के पैरों को काटने का प्रयास किया। जिसमें गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया।

पैरों पर धारदार हथियार से कर दिया वार

गुड्डू ने बताया कि दीपू ने कहा था कि अगर तू मेरे यहां काम नहीं कर रहा है तो मैं तुझे कहीं नहीं करने दूंगा। इतना कहकर उसने पैरों पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गुड्डू का शोर सुनकर इकट्ठे हुए लोगों ने गुड्डू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं दीपू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल गुड्डू के बयान के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर दबंग दीपू को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। सीओ सिटी विजय शंकर ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला