
murder,attack,crime,death,police,land dispute,ujjain news,attack with sword,soybean,
माकड़ौन/उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों भाई तीन अन्य साथियों के साथ जमीन पर बुआई करने गए थे, जिससे नाराज दूसरे पक्ष ने कुल्हाड़ी, तलवार और धारिये से उन पर हमला कर दिया।
8 बीघा विवादित जमीन पर सोयाबीन की बुआई करने गए थे
सोमवार दोपहर ग्राम बेरछी निवासी निर्भय (45) सिंह पिता चुन्नीलाल पाटीदार व उसका छोटा भाई अनोखीलाल (40) गांव में स्थित 8 बीघा विवादित जमीन पर सोयाबीन की बुआई करने गए थे। इसी दौरान उन पर गांव के ही शंकर जाट, उसके भाई रतन, राजमल और शंकर के बेटे दयाराम ने कुल्हाड़ी, धारिये और तलवार से हमला कर दिया। निर्भय और चुन्नीलाल गांव के ही अन्य साथियों के साथ बुआई के लिए पहुंचे थे, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के चलते वे जान बचाकर भाग निकले।
निर्भय को सिर में कुल्हाड़ी लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई
हमले में निर्भय को सिर में कुल्हाड़ी लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चुन्नीलाल ने अस्पताल पहुंचाने के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में एएसपी जगदीश डाबर ने बताया कि अब तक चार नाम सामने आए हैं। इनमें से शंकर को हिरासत में लिया गया है।
अन्य हमलावरों की तलाश भी की जा रही
अन्य हमलावरों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें हमलावरों की संख्या अधिक बताई जा रही है, जिनके बारे में पूछताछ कर रहे है।
उज्जैन रहते हैं दोनों भाई
निर्भय और अनोखीलाल कई सालों से उज्जैन में रह रहे थे। इनके दो भाई और हैं। इनमें से एक तराना और एक घौंसला में निवासरत है। आरोपियों ने उक्त जमीन पर रविवार को बोवनी की थी, जिसके चलते दोनों भाई सोमवार को बोवनी के लिए पहुंचे थे। दोनों पक्षों में १५ वर्ष पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है।

Published on:
09 Jul 2018 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
