
कक्षा छह की छात्रा से गैंग रेप
बरेली। बच्चियों के साथ होने वाले अपराध को लेकर भले ही सख्त कानून बन गया हो लेकिन इन घटनाओं में कमी नहीं आई है। ताजा मामला बरेली का है जहां के भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को जा रही कक्षा छह की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण करके गांव के ही दो लोगों ने गैंगरेप किया। जैसे-तैसे घर पहुंची बेटी की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गये। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी गांव के चौकीदार का भतीजा है।
भुता के एक गांव की किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। छात्रा शौच के लिये खेत पर जा रही थी। आरोप है कि छात्रा गांव के तालाब के पास पहुंची थी कि वीरपाल अपने साथी के साथ पीछे से पहुंच गया। दोनों छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर खेत में ले गए और दुराचार किया। रेप के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची।
मामला बढ़ने में गैंग रेप का केस दर्ज
परिजन थाने पहुंचे तो काफी आनाकानी के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की धाराएं बढ़ाईं और आरोपी गिरफ्तार कर लिए। पुलिस की गिरफ्त के आए दो आरोपियों में एक नाबालिग हैं।
Published on:
9 Jul 2018, 8:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.