बरेली। शादीशुदा युवक से प्रेम करने पर एक युवती को तालिबानी सजा दी गई। युवती के मुंह पर कालिख पोत कर उसे उसके बच्चे के साथ बाजार में घुमाया गया और उसकी पिटाई की गई। इतना सब कुछ होता रहा और मौके पर मौजूद भीड़ वीडियो बनाती रही किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं की। करीब एक घण्टे तक बीच बाजार में ये सब होता रहा और पुलिस को भी ख़बर नहीं लग पाई। किसी तरह से युवती दबंगों के चंगुल से आजाद होकर ट्रेन से बरेली आई जहां इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।