23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुत्र की रिहाई के लिए 50 लाख की फिरौती की मांग के बाद उड़े कारोबारी के होश, लाश पहुंचाने की दी धमकी

आगरा के चक्की कारोबारी के पुत्र का अपहरण कर लिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Jul 2018, 6:04 PM IST

kidnappe

kidnappe

उत्तर प्रदेश आगरा के चक्की कारोबारी के पुत्र का अपहरण कर लिया गया। उसकी रिहाई के लिए 50 लाख की फिरौती का फोन आया, तो कारोबारी के होश उड़ गए। रकम न देने पर पुत्र की लाश घर पर भिजवाने की धमकी दी गई। इसके बाद परिजनों ने थाना रकाबगंज पुलिस की मदद ली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मोबाइल से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन धौलपुर निकाली है।

ये भी पढ़ें - शराब के नशे में पत्नी के साथ हैवानियत, पीट-पीटकर हत्या और..

यहां का है मामला
थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले अनिल कुमार जैन का चक्की के पट्टे बनाने और बेचने का होलसेल का काम है। अनिल कुमार जैन का पुत्र इशात जैन पांच जुलाई को कार से बाजार के लिए निकला था, उसके बाद वह घर लौटकर नहइीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कई बार उसके मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन हर बार इशात का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

ये भी पढ़ें - थानेदार होशियर, थानों की दौड़ लगाकर चेकिंग करने वाले कप्तान आ रहे


फिरौती के लिए आया फोन
पुत्र की तलाश में भटक रहे परिजनों के होश उस समय उड़ गए, जब बदमाशों का फोन अगाया। फोन पर अपहरण कर्ताओं ने इशात की सकुशल रिहाई के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम ना देने पर उसकी हत्या की धमकी दी। इस फोन के बाद परिजन बुरी तरह घबरा गए। परिजनों ने पुलिस को इशात के अपहरण की जानकारी दी। परिजनों की तरहीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर, इशात की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - OLXपर गाड़ी बेचने का झांसा देकर लोगों से किया करते थे लूट, गिरफ्तार

ये भी पढ़ें - बाइक टकराने पर जमकर चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग