मथुरा

मुर्दे ले रहे थे वृद्धा पेंशन, अब विभाग में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

अधिकारियों ने कहा कि हर साल लोगों के खाते में वृद्धा पेंशन दी जा रही है। इस बार भी दो हजार मृतकों के खाते में पेंशन भेजी गई। लेकिन सत्यापन में वह लोग मृत पाए गए।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2022, 1:53 PM IST
dead_people_taking_benefit_of_old_age_pension_in_mathura.jpg

मथुरा में मुर्दे भी वृद्धा पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। ऐसा एक या दो महीने से नहीं बल्कि एक साल से चलता आ रहा है। मामले का खुलासा हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल जिले का समाज कल्याण विभाग पिछले एक साल से करीब दो हजार मृत लोगों के खाते में पेंशन ट्रांसफर कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुअ जब समाज कल्याण की तरफ से उन लोगों का सत्यापन कराया गया। वहीं जांच में हुए खुलासे के बाद विभाग के अधिकारी भी अपना पल्ला झांड़ते हुए नजर आए। अधिकारियों ने कहा कि हर साल लोगों के खाते में वृद्धा पेंशन दी जा रही है। इस बार भी दो हजार मृतकों के खाते में पेंशन भेजी गई। लेकिन सत्यापन में वह लोग मृत पाए गए।

अधिकारी कर रहे मामले को दबाने का प्रयास

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग पहले भी कई बार कभी स्कूली छात्राओं को फर्जी तरीके से स्कॉलरशिप डकार जाने या कॉलेज ना होने पर भी स्कॉलरशिप फर्जी छात्रों के खातों में भेजने के मामले में सुर्खियां बटोर चुका है। वहीं इस बार अधिकारियों ने वृद्धा पेंशन के नाम पर चर्चा बटोरी है। उनका कहना है कि कई महीनों से मृत दो हजार लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। यह सुनकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही मामला खुला तो अधिकारियों ने उसे दबाने का भरसक प्रयास किया। ऐसे में एक बात जो सामने निकल के आ रही है वो ये है कि अगर विभाग के अधिकारी पेंशनकारियों का सत्यापन नहीं करते तो क्या मृत लोगों को दी जाने वाली पेंशन का खुलासा हो पाता?

विभाग के अधिकारी ने ये कहा

वहीं इस पूरे मामले पर समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि जिले में 70 हजार वृद्धा पेंशन लेने वाले लाभार्थी हैं। जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होती है, उनको वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जाता है। उन्होंने 2000 मृत लोगों को पेंशन दिए जाने पर कहा कि हर वर्ष सत्यापन किया जाता है। वर्ष में यह सत्यापन एक बार होता है। लगभग 60: सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दो हजार लोगों को पेंशन भेजी गई थी। दो हजार लोग मृत पाए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला